राजीव रंजन बने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री

राजीव रंजन बने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन को भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड का प्रदेश मंत्री बनाया गया है. भाजपा युवा मोर्चा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शंशाक राज ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नयी सूची जारी की है. इ समें गढ़वा जिले के कांडी निवासी राजीव रंजन को प्रदेश मंत्री बनाया गया है. वह वर्ष 2010 से अभाविप के संपर्क मे आये और वर्ष 2016 से 2024 तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहे. पूर्व में उन्होंने सरगुजा विश्वविद्यालय के निर्वाचित छात्रसंघ सचिव (अभाविप), महानगर संगठन मंत्री, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सहित प्रदेश संगठन मंत्री जैसे दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है. प्रदेश संगठन मंत्री रहते पूरे प्रदेश में संगठन कार्य को गति देते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निर्वहन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >