अवैध बालू खनन पर उठाये सवाल

पूर्व विधायक ने परिवार से की मुलाकात और आर्थिक मदद दी

भंडार गांव सड़क हादसा पूर्व विधायक ने परिवार से की मुलाकात और आर्थिक मदद दी प्रतिनिधि, धुरकी धुरकी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. शुक्रवार को पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही मृतक विजय लोहरा के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और गहरा शोक व्यक्त किया. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की. शाही ने परिजनों से हादसे की पूरी जानकारी ली और सड़क हादसे की परिस्थितियों को विस्तार से समझा. वहीं, हादसे में घायल कृष्णा कोरवा के बेहतर इलाज के लिए उन्होंने डालटनगंज के डॉक्टर राहुल अग्रवाल से फोन पर बातचीत कर समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया. इस मौके पर शाही ने क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू उत्खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किये. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन हो रहा है, जिसका लाभ अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक पहुंच रहा है. इस दौरान भाजपा नेता इंद्रमणि जायसवाल, मुकेश चौबे, लक्ष्मण राम, शैलेश चौबे, मंगल यादव, अखिलेश यादव, रामप्रवेश गुप्ता, प्रभुशंकर जायसवाल, मनोज सिंह और अनुप गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे. मुआवजे को लेकर विवाद इधर, झामुमो नेता ताहिर अंसारी और दीपक प्रताप देव ने वंशीधरनगर के एसडीपीओ पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि प्रशासन की मौजूदगी में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये और घायल को 1.35 लाख रुपये देने की बात कही गयी थी. बावजूद इसके, पहले चरण में केवल एक लाख रुपये दिये गये. उच्च अधिकारियों को दी जानकारी पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने ग्रामीणों और परिजनों के समक्ष गढ़वा उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी और अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की. इस संबंध में झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने बताया कि पुलिस से यह मांग की गयी थी कि दोषी वाहन मालिकों की पहचान कर कार्रवाई की जाये और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाये. दीपक प्रताप देव और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भी मृतक के परिजनों को सहयोग किया और आगे भी सहायता करने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >