मझिआंव नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पांच करोड़ की योजनाओं पर लगी मुहर

मझिआंव नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पांच करोड़ की योजनाओं पर लगी मुहर

प्रतिनिधि, मझिआंव मझिआंव नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई. नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई बड़े निर्णय लिये गये. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह उपस्थित थे. बैठक के दौरान नगर पंचायत के सभी 12 वार्डों में विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गयी. बोर्ड ने सर्वसम्मति से पांच करोड़ रुपये की लागत वाली कई योजनाओं को स्वीकृति दी. इन योजनाओं का प्रस्ताव अब अंतिम मंजूरी के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है. विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने पार्षदों से कहा कि वे जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन कर विभाग को भेजें. उन्होंने कहा कि मझिआंव के विकास के लिए मैं पूरी तरह संकल्पित हूं. नगर पंचायत द्वारा भेजे गये प्रस्तावों की त्वरित स्वीकृति के लिए मैं स्वयं नगर विकास विभाग के वरीय अधिकारियों से बात करूंगा, ताकि धरातल पर जल्द काम शुरू हो सके. बैठक में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, सिटी मैनेजर राकेश कुमार पाठक, नगर प्रबंधक जितेश कुमार, नजीर अमित पाठक, प्रधान सहायक अनूप तिवारी, स्वच्छता प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित सभी वार्डों के पार्षद व नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे. चापाकलों की करायी जायेगी मरम्मत गर्मी से क्षेत्र में गहराते जल संकट पर भी बोर्ड ने चिंता व्यक्त की. बैठक में निर्णय लिया गया कि पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत स्तर पर समुचित उपाय किये जायेंगे. खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >