508 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई, 128 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

508 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई, 128 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

गढ़वा. सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हाल के दिनों में एसडीएम संजय कुमार के न्यायालय से 508 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई (प्रीवेंटिव एक्शन) की गयी है. इन सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-126 के तहत नोटिस जारी किया गया हैं. इनमें से 128 से अधिक लोग ऐसे हैं, जिनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये हैं. चूंकि निरोधात्मक कार्रवाई जारी है, इसलिए यह संख्या अगले एक दो दिन में और बढ़ेगी. एसडीओ ने बताया कि अब तक अनुमंडल क्षेत्र के सभी सात थाना क्षेत्रों के जिन 508 लोगों के ऊपर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है, उनमें मेराल थाना से सर्वाधिक 188 व गढ़वा थाना से 111 लोग शामिल हैं. बांड नहीं भरने वालों पर होती है कार्रवाई : विभिन्न थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों व पुलिस निरीक्षकों से प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में सीआरपीसी की धारा-107 (अब बीएनएसएस की धारा 126) के तहत नोटिस जारी किये जाते हैं. जो लोग नोटिस के आलोक में अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखते हुए बंधनामा नहीं भरते हैं, उनके विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया जाता है. इसी सिलसिले में 30 मार्च तक कुल 508 लोगों को नोटिस तथा 128 लोगों को वारंट जारी किया जा चुका है. ईद, रामनवमी एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए एहतियात के तौर पर उक्त कार्रवाई की गई है. बताया गया कि यह कार्रवाई जारी रहेगी. अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ईद, सरहुल व रामनवमी को देखते हुए क्षेत्र की विधि व्यवस्था बेहतर रखने के लिए उक्त कार्रवाई की गयी है. हाल ही में अनुमंडल क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अराजक तत्वों व संभावित उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करें. एडमिन के विरुद्ध भी नोटिस / गिरफ्तारी वारंट : बताया गया कि ऐसे विवादित यू-ट्यूब चैनल, व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप, जिनका उद्देश्य ही खुराफात करना है, वैसे चैनलों व व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन के विरुद्ध भी नोटिस / गिरफ्तारी वारंट किए जाने हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >