गढ़वाः शनिवार को आयोजित धरना कार्यक्रम के दौरान विधायक अनंत प्रताप देव द्वारा प्रखंड के अधिकारियों को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है. विधायक ने अपने संबोधन में झामुमो कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं करने की बात कहते हुए प्रखंड के अधिकारियों को चेतावनी दी थी. इसके बाद भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिये प्रतिक्रिया दी है.
भानु ने सोशल मीडिया पोस्ट में कसा तंज
पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सरकार आपकी, फिर भी बीडीओ/सीओ वैल्यू नहीं दे रहा है तो खुद के विधायकी का समीक्षा ना करिएगा. सब जगह से महीना भी चाहिए और वैल्यू भी.." उनकी यह टिप्पणी विधायक अनंत प्रताप देव के शनिवार को दिये गये बयान की प्रतिक्रिया के तौर पर देखी जा रही है. हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट में भानु प्रताप शाही ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है.
ये भी पढ़ें- सिमडेगा में हाइवा की चपेट में बाइक सवार एक की युवक की मौत, एक घायल
धरना में अधिकारियों को लेकर दिया था बयान
शनिवार को धरना कार्यक्रम के दौरान विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा था कि झामुमो कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किये जाने पर संबंधित अधिकारियों को इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है. उन्होंने प्रखंड के अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं करने की बात कही थी. इसी के बाद पूर्व विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई.
भवनाथपुर में राजनीतिक बयानबाजी चर्चा में
विधायक अनंत प्रताप देव के बयान और इसके बाद पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही की सोशल मीडिया प्रतिक्रिया को लेकर भवनाथपुर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है. दोनों नेताओं की बयानबाजी को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
ये भी पढ़ें- जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुमला और लोहरदगा की 12 टीमों ने लिया हिस्सा
