पूर्व नक्सलियों के पुनर्वास व भविष्य के लिए हर संभव मदद करेगी पुलिस: एसपी

एसपी ने मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सलियों से की मुलाकात, पुनर्वास का लिया फीडबैक

एसपी ने मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सलियों से की मुलाकात, पुनर्वास का लिया फीडबैक प्रतिनिधि, गढ़वा समाहरणालय स्थित सभागार में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए पूर्व नक्सलियों से पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मुलाकात की. इस दौरान एसपी ने उनके पुनर्वास, सुरक्षा और वर्तमान आजीविका की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. एसपी ने बताया कि मुलाकात का मुख्य उद्देश्य मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों को सरकार की सरेंडर नीति के तहत मिलने वाले लाभों, जैसे- प्रोत्साहन राशि, व्यावसायिक प्रशिक्षण, आवास और पारिवारिक लाभों की समीक्षा करना था. एसपी ने सभी को आश्वस्त किया कि गढ़वा पुलिस उनके बेहतर भविष्य और पुनर्वास के लिए हर संभव मदद करेगी. साथ ही उन्होंने पूर्व नक्सलियों के वर्तमान शांतिपूर्ण जीवन की सराहना की और उन्हें समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बने रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटना ही बेहतर जीवन का एकमात्र विकल्प है. मुलाकात के दौरान एसपी ने संदेश दिया कि नक्सली संगठन में सक्रिय अन्य सदस्य भी हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति का लाभ उठायें. मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राहुल देव बड़ाइक भी मौजूद थे. अधिकारियों ने सभी को विश्वास दिलाया कि जो भी नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >