गश्ती के दौरान मिले 5900 रुपये पुलिस ने धारक को लौटाये

गश्ती के दौरान मिले 5900 रुपये पुलिस ने धारक को लौटाये

कांडी. कांडी थाना पुलिस ने अपनी ईमानदारी का उदाहरण पेश करते हुए गश्ती के दौरान मिले पैसे उनके असली हकदार तक पहुंचाये. शनिवार को गश्ती के दौरान थाना गेट के पास 5900 रुपये पड़े पाये गये. गश्ती दल ने तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी अशफाक आलम को दी. थाना प्रभारी ने तुरंत कांडी बाजार स्थित मंदिर के लाउडस्पीकर से घोषणा करवाई कि जिसने भी पैसे गुम किये हैं, वे साक्ष्य लेकर थाने आयें. घोषणा के बाद पैसे गुम होने की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्ति राजेश कुमार मेहता (पिता- शिवनाथ मेहता) थाने पहुंचे. थाना प्रभारी ने आवश्यक पूछताछ और सत्यापन के बाद राजेश कुमार मेहता को उनके 5900 रुपये ससम्मान लौटा दिये. पैसे मिलने पर राजेश कुमार मेहता ने कांडी पुलिस का आभार व्यक्त किया. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >