पनघटवा डैम से पुलिस ने शव बरामद किया

पुलिस ने पनघटवा डैम से एक तैरता हुआ शव मंगलवार को बरामद किया है.

धुरकी. पुलिस ने पनघटवा डैम से एक तैरता हुआ शव मंगलवार को बरामद किया है. शव की पहचाननाम बीरेंद्र कोरवा पिता शिवपूजन कोरवा गांव बहरवा दामर पंचायत भंडार का निवासी के रूप में किया गया है. मृतक अत्यंत गरीब है. जानकारी के अनुसार मृतक पनघटवा डैम में हमेशा मछली पकड़ने के लिए जाता था. उसका दिनचर्या मछली पकड़ कर अपने बाल बच्चों का भरण पोषण करता था. रोजाना की तरह शनिवार को भी अपने घर से सुबह 6:00 बजे निकला था, जो जाल लगाने के क्रम में डूब गया. जिसका शव जब पानी में ऊपर आया, तो ग्रामीणों ने देखकर इसकी सूचना धुरकी पुलिस को दी. घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया. घटना को लेकर अलग-अलग चर्चा हो रही थी. इधर पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक युवक शौच करने के लिए गया था और वह फिसल कर डैम में चला गया और गहरे पानी में डूब गया, जिससे मौत हो गयी.

11 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

रंका. अवैध रूप से गांजा लेकर बेचने जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इनमें सुमित कुमार (19) और राहुल कुमार सिन्हा (25) शामिल हैं. दोनों रंका अनुमंडल मुख्यालय के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके पास से 11 किलोग्राम गांजा के साथ एक पल्सर बाइक जब्त किया है. इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर गढ़वा की ओर आ रहे हैं. इसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के सीमा गोदरमाना के पास चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को तलाशी ली गई. इसमें बाइक की डिक्की में रखे 11 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया. जब्त 11 किलोग्राम गांजा की कीमत करीब 5 लाख रुपये है. आरोपियों के खिलाफ रंका थाना में धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपी गांजा का कारोबार करते हैं. इसमें अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है. इस मौके पर पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >