प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

केतार पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय के घर पर इश्तेहार चस्पा किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हरिहरपुर: कांडी प्रखंड के राजकीयकृत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय, हरिहरपुर में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. एयरफोर्स से सेवानिवृत्त सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन का महत्व बताया. उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है.

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की तैयारी के संबंध में भी जानकारी दी. साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में आर्थिक और नैतिक सहयोग देने की घोषणा की.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य गुप्ता ने कहा कि सुनील कुमार सिंह का अपने गांव और विद्यालय के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हैं.

समारोह में शिक्षक, समाजसेवी, बीपीओ रविंद्र मेहता, उमेश सिंह, किशोर कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >