पुलिस ने होटल मालिकों की पहचान के लिए नगर परिषद से मांगी रिपोर्ट

पुलिस ने होटल मालिकों की पहचान के लिए नगर परिषद से मांगी रिपोर्ट

प्रतिनिधि, गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के तीन होटलों में बीते सोमवार को की गयी छापेमारी में हुए अनैतिक कार्य के खुलासे के बाद अब पुलिस ने होटलों के मालिकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने नगर परिषद प्रशासन को पत्र भेजकर उक्त तीनों होटलों के निबंधन से संबंधित रिपोर्ट मांगी है. मालूम हो कि गढ़वा एसडीएम संजय कुमार व एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व पुलिस द्वारा की गयी छापामारी में होटल एसएनसी, होटल आरडीएस और होटल तिवारी इन में देह व्यापार के साक्ष्य सामने मिले थे, जिसके बाद तत्काल इन तीनों होटल को सील कर दिया गया था. वर्तमान में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने इन होटलों के मालिकों और संचालकों को आरोपी तो बनाया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर उनके नामों की पुष्टि के लिए नगर परिषद के दस्तावेजों का सहारा लिया जा रहा है. पुलिस यह जानना चाहती है कि इन होटलों का ट्रेड लाइसेंस और निबंधन किसके नाम पर है, ताकि कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके. गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. जेल भेजे जाने वालों में होटल एसएनसी के मैनेजर सोरख पासवान (भवनाथपुर), होटल आरडीएस के मैनेजर मनोज कुमार (संगत मोहल्ला), इसके अलावा अफरीदी आलम, आशुतोष कुमार (सोनभद्र, यूपी), धर्मेंद्र कुमार और विकास कुमार शामिल हैं. जांच के दौरान पुलिस को होटल आरडीएस में ठहरे आशुतोष के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री और फोटो बरामद किये हैं. वहीं, होटल तिवारी इन में एक युवक (फ़ुज़ैल रहमान) द्वारा रूपेश साह के नाम से फर्जी पहचान पर ठहरने का मामला भी सामने आया है, जिस पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. होटलों के स्वामित्व की स्पष्ट जानकारी मिलते ही संबंधित मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई तेज की जायेगी. इस अनैतिक कार्य में शामिल अन्य सफेदपोशों और संलिप्त लोगों की भी तलाश जारी है. नगर परिषद से रिपोर्ट मिलने के बाद केस की डायरी में मालिकों के नाम दर्ज किये जायेंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

सुनील कुमार तिवारी, थाना प्रभारी, गढ़वा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >