पीयूष कुमार के समूह को मिला प्रथम पुरस्कार

पीयूष कुमार के समूह को मिला प्रथम पुरस्कार

गढ़वा.

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मवि नवादा के विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों द्वारा बनायी गयी रंगोली के आधार पर पीयूष कुमार, बबलू कुमार, विवेक कुमार, रोहित कुमार, प्रियंका कुमारी, काजल कुमारी तथा आंचल कुमारी के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि जास्मीन खान, खुशबू कुमारी तथा गीतांजलि कुमारी के समूह ने द्वितीय स्थान और गुड्डी कुमारी, आंचल कुमारी तथा साक्षी कुमारी के समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नीरज श्रीधर ने बताया कि आज संपूर्ण विश्व पृथ्वी दिवस मना रहा है. इस अवसर पर विद्यार्थियों में भी पृथ्वी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न हो तथा पृथ्वी के संरक्षण के प्रति उनके मन में भावना जागृत हो, इसको ध्यान में रखते हुए यह रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया. नीरज श्रीधर ने कहा कि जब तक धरती है, तभी तक हमारा अस्तित्व है. भारतीय संस्कृति को यदि हम आत्मसात करते हैं, तो अलग से पृथ्वी के संरक्षण की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस अवसर पर शिक्षक राकेश कुमार, रमेश राम सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >