राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लें पेंशनर

राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लें पेंशनर

गढ़वा.

सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गयी है. इस संदर्भ में झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा के अध्यक्ष केके यादव ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य कर्मियों एवं पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीमा कराने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है. इसके तहत राज्य कर्मियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है. लेकिन पेंशनरों को इसका लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है. उन्होंने बताया कि बहुत से ऐसे पेंशनर हैं, जिन्होंने पूर्व में सरकार द्वारा दिये गये निर्देश के तहत अपना-अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर दिया है. लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ऐसी स्थिति में पुनः राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के पोर्टल पर जाकर बीमा करने का प्रावधान बनाया गया है. उन्होंने बताया कि उनके संगठन को राज्य नेतृत्व ने अवगत कराया है कि यह योजना पेंशनरों के लिए अच्छी है. जो पेंशनर अपना बीमा कराना चाहते हैं, वह स्टेट इंप्लॉय हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम पोर्टल पर अपना बीमा करा सकते हैं. इसके लिए पेंशनरों को अपना एक फोटो, पत्नी का फोटो, पीपीओ की प्रति, आधार की प्रति तथा डीडीओ कोड साथ में रखना होगा. उन्होंने बताया कि जब भी ऑनलाइन फार्म भरेंगे, तो इसके अप्रूवल के लिए डीडीओ कोड पर भेजा जायेगा. उसके बाद व कोड पर भेजे गये आवेदन पर अनुमति प्राप्त होने के बाद 4500 रुपया ऑनलाइन के माध्यम से ही भेजना पड़ेगा. उसके बाद ही तत्काल हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड डाउनलोड हो जायेगा. उन्होंने बताया कि इस जिले के सभी पेंशनर स्वयं तथा फैमिली पेंशनर इस योजना का लाभ इस माह के अंत तक ले लें. संभावना है कि 25 जुलाई से इस योजना का लाभ पेंशनरों को भी मिलने लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >