Garhwa News: बेलाबार-नावाडीह सड़क पर मिट्टी जमा करने से जलजमाव, दर्जनों ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से की शिकायत

केतार के बेलाबार-नावाडीह सड़क पर मिट्टी के कारण हुए जलजमाव से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से पानी निकासी की मांग की है।

केतार,गढ़वा : केतार प्रखंड क्षेत्र के बेलाबार-नावाडीह मुख्य सड़क पर दिलजान अंसारी द्वारा पीसीसी सड़क को मिट्टी से बांधे जाने के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने केतार थाना प्रभारी को आवेदन देकर सड़क पर जमा मिट्टी हटवाने तथा जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन बाधित हो रहा है और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आवेदन देने वालों में अल्ताफ अंसारी, नसीम अंसारी, जाहिर हुसैन, खुशदील अंसारी, अजमल अंसारी, अफजाल अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीणों के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >