मझिआंव. प्रखंड क्षेत्र के मोरबे गुलाब गार्डेन मैदान में शुक्रवार को अनूप सिंह द्वारा आयोजित स्व मुनर सिंह व स्व अंबिका सिंह उर्फ बटोही सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच पिपरखाड़ व पटखौलिया की टीम के बीच खेला गया. जिसमें पटखौलिया की टीम ने जीत दर्ज की. मुकाबले में टॉस जीतकर पटखौलिया की टीम ने फील्डिंग का किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पिपरखाड़ की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 152 रन बनाये. इसके बाद जवाबी पारी खेलते हुए पटखौलिया की टीम ने पांच विकेट शेष रहते फाइनल में जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने विजेता टीम के कप्तान चंदन सिंह को ट्रॉफी व 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया, जबकि उप विजेता टीम के कप्तान को विशिष्ट अतिथि मोरबे पंचायत की मुखिया निर्मला देवी, मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह, राणाडीह मुखिया ललित बैठा व कांडी के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुजीत कुमार, आयोजनकर्ता अनूप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से ट्राफी व 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया.
क्रिकेट टूर्नामेंट में पटखौलिया टीम बनी चैंपियन

क्रिकेट टूर्नामेंट में पटखौलिया टीम बनी चैंपियन
Copied link
क्रिकेट टूर्नामेंट में पटखौलिया टीम बनी चैंपियन