ऑपरेशन के बाद मरीजों को मिला निःशुल्क चश्मा

ऑपरेशन के बाद मरीजों को मिला निःशुल्क चश्मा

गढ़वा. जिला अंधापन नियंत्रण समिति (डीबीसीएस) गढ़वा व राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शहर के चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में बुधवार को 67 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया था. गुरुवार को सभी मरीजों को अस्पताल प्रबंधन की ओर से निःशुल्क चश्मा देकर विदा किया गया. नेत्र चिकित्सक सुशील कुमार ने बताया कि इस शिविर में ऑपरेशन के बाद मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ देखकर टीम को अपार संतोष मिला. उन्होंने कहा कि राधिका नेत्रालय लंबे समय से गरीब व जरूरतमंद मरीजों की सेवा में जुटा है. शिविर में आये मरीजों की आंखों की जांच के साथ-साथ उन्हें आगे की देखभाल के लिए आवश्यक सलाह भी दी गयी. अस्पताल प्रबंधक पायल गुप्ता ने बताया कि रविवार को पुन: नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >