यात्री किराया तय, केतार में ऑटो स्टैंड बनाने की मांग

यात्री किराया तय, केतार में ऑटो स्टैंड बनाने की मांग

केतार. टेंपो एकता संघ के तत्वावधान में छाताकुंड उच्च विद्यालय के प्रांगण में यात्री किराया निर्धारित करने को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न रूटों के लिए नया किराया तय किया गया. निर्णय के अनुसार परती व अमवाडीह से केतार तक का किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया. वहीं छाताकुंड जोगियावीर से केतार का किराया 20 रुपये तय किया गया. इसके अलावा छाताकुंड व पिपरा से खरौंधी तक का भाड़ा 40 रुपये निर्धारित किया गया. बैठक में उपस्थित टेंपो मालिकों व चालकों ने सर्वसम्मति से केतार में ऑटो स्टैंड बनवाने की मांग की. उन्होंने कहा कि ऑटो स्टैंड नहीं होने से यात्रियों और चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी, अखिलेश कुमार रजक, उपेंद्र चौधरी, नीरज मद्धेशिया, नीतिश सिंह, विकास यादव, आशीष कुमार, राहुल गुप्ता, ललन पटवा, संजय कुमार गुप्ता, अंतू प्रजापति, मनोज कुमार गुप्ता, विजय कुमार मद्धेशिया, मुकेश लकड़ा, छोटू कुमार, गुड्डू सिंह, अजीत कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >