बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

गढ़वा-रंका मार्ग पर रविवार की रात बाइक दुर्घटना में रंका थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव निवासी गोपाल प्रसाद गुप्ता का पुत्र सोनू कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. सोनू कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़ से गढ़वा आ रहे था. इसी दौरान पचपड़वा के पास बरसात का पानी सड़क के गड्ढे में होने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना के बाद उसके साथ के दोस्तों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना में उसके साथ आ रहे दोनों दोस्तों को भी हल्की चोट लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >