आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक गिरफ्तार

आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक गिरफ्तार

भवनाथपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी भवनाथपुर बस्ती निवासी चमन सिंह है. प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि गढ़वा पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सोशल मीडिया पर अपलोड किये जा रहे पोस्ट पर पैनी नजर रखे है. गिरफ्तार आरोपी चमन सिंह ने सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट कर इसे वायरल किया था. इसके आलोक में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उसे भवनाथपुर थाना कांड संख्या 181/2024, धारा 299/196(1) भारतीय न्याय संख्या तथा धारा 67/67(A) आइटी एक्ट व 125 आरपी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया में सामाजिक विद्वेष, सांप्रदायिक तनाव या किसी प्रकार का आपत्ति जनक पोस्ट करने से बचें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >