झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन वृद्धा की मौत

रमना के सीरियाटोंगर गांव का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश

रमना के सीरियाटोंगर गांव का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश प्रतिनिधि, रमना (गढ़वा) जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और इस पर अब तक कोई ठोस रोक नहीं लग पायी है. ताजा मामला रमना थाना क्षेत्र के सीरियाटोंगर गांव का है, जहां एक कथित डॉक्टर के इंजेक्शन लगाये जाने के कुछ देर बाद 72 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतका की पहचान स्वर्गीय विश्वनाथ भुइयां की पत्नी के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात महिला को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ. इलाज के लिए परिजनों ने बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोलझिकी पंचायत (कोईनि टोला) निवासी एक कथित डॉक्टर को बुलाया. आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने बिना जांच के महिला को इजेक्शन लगा दिया. परिजनों ने बताया कि इंजेक्शन लगाये जाने के कुछ ही मिनटों के बाद महिला की हालत अचानक और बिगड़ गयी. सांस लेने में परेशानी होने लगी और उसकी मौत हो गयी. महिला की मौत से घर में चीख-पुकार मच गयी और आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गये. घटना की सूचना मिलते ही रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रूप से क्लिनिक और मेडिकल स्टोर चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं. प्रशासन की सुस्ती के कारण इनके हौसले बुलंद हैं. प्रशासन को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है. सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग, एक माह में तीसरी मौत झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से हो रही मौतों ने गढ़वा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. भवनाथपुर और रमना में पिछले एक महीने के भीतर झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से तीन लोगों की जान जा चुकी है. 18 दिसंबर : भवनाथपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित शिव शरण सेवा संस्थान के संचालक धर्मेंद्र मेहता ने यूपी की इंदु देवी का बच्चेदानी का ऑपरेशन किया. स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर उसे रॉबर्ट्सगंज छोड़कर भाग गया, जहां उसकी मौत हो गयी. 20 जनवरी: यादव मेडिकल स्टोर के संचालक विंध्यांचल यादव के इलाज के दौरान 8 वर्षीय बालक कुंदन कुमार की मौत हो गयी थी. कुंदन भी यूपी का रहने वाला था 31 जनवरी: रमना में इंजेक्शन लगाने के बाद वृद्ध महिला की मौत.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >