गढ़वा. डंडई में थाना मोड़ के समीप गुरुवार को ऑटो पलटने से एक वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों में डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी मुकेश सिंह की पत्नी रीमा देवी व उसकी पुत्री एक वर्षीय कृति कुमारी व आटो चालक लवाही गांव निवासी हुलास राम शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल कृति कुमारी के इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि रीमा देवी हरादाग खुर्द गांव स्थित अपने मायके से अपनी पुत्री कृति कुमारी के साथ ऑटो में सवार होकर अपने ससुराल रारो गांव जा रही थी. इस दौरान डंडई में थाना मोड़ के समीप बाइक सवार ऑटो के सामने आ गया. जिसे बचाने के क्रम में ऑटो पलट गया, जिसमें वे लोग घायल हो गये.
ऑटो पलटने से बच्ची समेत तीन घायल
ऑटो पलटने से बच्ची समेत तीन घायल
