शहरी क्षेत्र से गैस गोदाम हटाने का निर्देश

शहरी क्षेत्र से गैस गोदाम हटाने का निर्देश

गढ़वा.

अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गढ़वा शहरी क्षेत्र स्थित गैस एजेंसियों पर सख्ती दिखाने के बाद अब मझिआंव शहरी क्षेत्र में चल रहे अनाधिकृत गैस गोदाम को शहरी क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर अपने निर्धारित ग्रामीण क्षेत्र में शिफ्ट हो जाने का निर्देश दिया है. मिली जानकारी के अनुसार मझिआंव शहरी क्षेत्र में भीडभाड़ वाले इलाके में उजाला एचपी ग्रामीण गैस वितरक का गोदाम संचालित है. जबकि इसको करमडीह ग्रामीण क्षेत्र के लिए अनुज्ञप्ति प्राप्त है. उक्त एजेंसी द्वारा शहरी क्षेत्र में गैस आपूर्ति करने के साथ-साथ नगर पंचायत क्षेत्र में गोदाम भी संचालित किया जा रहा है. जो कि न केवल आमजन की जान माल से खिलवाड़ करने वाला कार्य है बल्कि लाइसेंस के अंतर्गत दी गई शर्तों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन भी है. इसलिए एसडीओ ने इस गैस एजेंसी को एक सप्ताह के अंदर अपना गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से संबंधित ग्रामीण क्षेत्र में स्थानांतरित करने के लिए नोटिस जारी किया है. साथ ही उसे शो-कॉज किया गया है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में यह अनियमितता की है.

यदि कोई और एजेंसी हो, तो उसपर सीधी कार्रवाई : बताया गया कि संतोषजनक और तर्कसंगत जवाब नहीं मिलने पर एजेंसी के अनुज्ञप्ति रद्द करने हेतु संबंधित गैस कंपनी से अनुशंसा करने की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि जिन एजेंसियों के बारे में अभी तक शिकायत नहीं भी मिली है, उन्हें भी आगाह किया जाता है कि उन्हें नोटिस निर्गत करने के बजाय उनपर सीधी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >