ट्रेन की चपेट में आने से नीलगाय की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से नीलगाय की मौत

मोहम्मदगंज. मंगलवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से नीलगाय की मौत हो गयी. रेल पटरी पार करते समय ट्रेन से कटकर गयी. घटना मोहम्मदगंज – कोसीआरा रेलवे स्टेशन के बीच डाउन रेल पटरी पर हुई है. बुधवार की सुबह लटपौरी पंचायत के मुखिया उमेश राम ने वन विभाग के कर्मी मिथुन कुमार रजक को घटना की सूचना दी. वन कर्मियों व ग्रामीणों के सहयोग से नीलगाय को घटना स्थल से कुछ दूर पर दफना दिया गया. वन कर्मी श्री रजक ने बताया की नीलगाय नर जाति का था.. झुंड से बिछड़ कर रेल पटरी पार करने के दौरान सभवतः यह घटना घटी होगी. इन दिनों धान की खड़ी फसल के खेतों में रात में नीलगाय का विचरण सामान्य हो गयी है.फसल को खाने की चाह में झुंडों में यह पहुचते है.रेल पटरी किनारे धान की फसलो कि कटाई इन दिनों शुरू है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >