गढ़वा. चिनिया थाना क्षेत्र के सिगसिगा गांव निवासी पप्पू कुमार व उसकी पत्नी तारा कुमारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयीं. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि पप्पू कुमार की हाल ही में मेराल थाना क्षेत्र के तिसरटेटुका गांव निवासी तारा कुमारी के साथ शादी हुई थी. गुरुवार को वह पत्नी को बाइक से लेकर अपने घर सिगसिगा जा रहा था. इसी दौरान तिसरटेटुका गांव में मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
सड़क दुर्घटना में नवविवाहित दंपती गंभीर रूप से घायल

सड़क दुर्घटना में नवविवाहित दंपती गंभीर रूप से घायल
Copied link
सड़क दुर्घटना में नवविवाहित दंपती गंभीर रूप से घायल