गिरने लगी नवनिर्मित कब्रिस्तान की चहारदीवारी

गिरने लगी नवनिर्मित कब्रिस्तान की चहारदीवारी

चिनिया प्रखंड मुख्यालय के रानीचेरी गांव की मस्जिद के सामने स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी कल्याण विभाग ने करीब 25 लाख रुपये की लागत से करायी है. लेकिन पहली ही बरसात में यह चहारदीवारी टूट गयी. इससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. बताया गया कि बरसात के कारण चारदीवारी का एक छोर मंगलवार की देर रात टूट कर गिर गया. वहीं इसके चारों तरफ कई जगह पर दरारें आ गयी है. ग्रामीण आरजू हसन, असगर मंसूरी, बिलाल अंसारी, मुन्ना मंसूरी, इरफान मंसूरी, शकील मंसूरी, परवेज मंसूरी, जबर अंसारी, राजा मंसूरी एवं झामुमो नेता मो फरीद खान ने इसका विरोध किया है. उन्होंने कहा कि चहारदीवारी की गुणवत्ता ठीक नहीं है. इसे लेकर उन लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान काम बंद करा दिया था. इसके बावजूद घटिया निर्माण किया गया. इधर चहारदीवारी बनाने वाले संवेदक यूनुस मंसूरी ने कहा कि इसकी मरम्मत करा दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >