नेशनल लेबल मॉनिटर की टीम जिले में 28 अक्टूबर से किन-किन चीजों की करेगी मूल्यांकन व मॉनिटरिंग, जानें...

Jharkhand news, Garhwa news : गढ़वा जिले में विकास योजनाओं की क्या स्थिति है, इसकी जांच दिल्ली से आये नेशनल लेबल मॉनिटर (NLM) की टीम करेगी. बुधवार (28 अक्टूबर, 2020) से टीम के सदस्य इसकी जांच करेगी. इसके लिए मंगलवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में एनएलएम की बैठक उप विकास आयुक्त (DDC) सत्येंद्रनारायण उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस मौके पर नेशनल लेवल मॉनिटर के डॉ सुशील सिंह चौहान समेत टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Jharkhand news, Garhwa news : गढ़वा (पीयूष तिवारी) : गढ़वा जिले में विकास योजनाओं की क्या स्थिति है, इसकी जांच दिल्ली से आये नेशनल लेबल मॉनिटर (NLM) की टीम करेगी. बुधवार (28 अक्टूबर, 2020) से टीम के सदस्य इसकी जांच करेगी. इसके लिए मंगलवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में एनएलएम की बैठक उप विकास आयुक्त (DDC) सत्येंद्रनारायण उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस मौके पर नेशनल लेवल मॉनिटर के डॉ सुशील सिंह चौहान समेत टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

बैठक में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Rural Development, Government of India) द्वारा गठित नेशनल लेबल मॉनिटर (फेज 1) के पदाधिकारी के जिला भ्रमण कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में एनएलएम ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से प्रायोजित योजनाओं के संबंध में जानकारी ली तथा विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया.

इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री उपाध्याय ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं उनमें आनेवाली समस्याओं की मॉनिटरिंग के मद्देनजर एनएलएम डॉ चौहान द्वारा जिले में 28 अक्टूबर से एक नवंबर, 2020 तक क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न विभागों की योजनाओं का मूल्यांकन एवं मॉनिटरिंग किया जायेगा़ इसमें मनरेगा, एनआरएलएम, एनएसएपी, पीएमएवाई, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि योजनाओं द्वारा चिह्नित पंचायतों में चल रही योजनाओं का मूल्यांकन तथा मॉनिटरिंग किया जायेगा.

Also Read: Dumka By Election 2020 : सीएम हेमंत ने चुनावी जनसभा में क्यों कहा सरकार को नहीं है कोई खतरा, जीतेंगे दोनों सीट, जानें…

डीडीसी ने बताया कि नेशनल लेबल मॉनिटर के आवश्यक सहयोग के लिए संपर्क पदाधिकारी के रूप में सहायक परियोजना पदाधिकारी विकास कुमार वर्मा तथा लेखापाल डीआरडीए रंजीत राम रहेंगे़ उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे. नेशनल लेबल मॉनिटर द्वारा मुख्य रूप से जिले के 4 प्रखंड केतार, खरौंधी, मेराल एवं गढ़वा आदि में योजनाओं का निरीक्षण करेंगे.

बैठक में डीडीसी एवं नेशनल लेबल मॉनिटर के अलावे निदेशक डीआरडीए ओनिल क्लेमेंट ओड़ेया, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी केतार, प्रखंड विकास पदाधिकारी खरौंधी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेराल, जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा, श्रम अधीक्षक गढ़वा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस, परियोजना पदाधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण, मनरेगा, डीआरडीए आदि के प्रतिनिधि मौजूद थे.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >