मिट्टी का घर ध्वस्त, बाल-बाल बचे लोग

मिट्टी का घर ध्वस्त, बाल-बाल बचे लोग

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के तलसबरिया पंचायत के अधौरा चाका गांव में पिछले दिनों शिवनाथ राम के दो बेटों श्रवण राम एवं ददन राम का मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया. दोनों ने बताया कि मौके पर वे लोग आनन-फानन में घर से बाहर निकल गये. इसी बीच घर ध्वस्त हो गया. निकलने के दौरान श्रवण राम की नौ साल की बेटी सौम्या आंशिक रूप से घायल हो गयी. घर ध्वस्त होने से रखा हुआ अनाज, बर्तन एवं कपड़े सब खराब हो गये हैं. भुक्तभोगी ने बताया कि पिछले साल जब उसका घर फटा था, तो बीडीओ जांच में आये थे. तब उन्होंने आवास दिलाने का आश्वासन दिया था. पर गत तीन साल से वे आवास के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. हर बार उनका नाम काट दिया जाता है. अब घटना के बाद जानकारी लेने आये वार्ड सदस्य सुरेंद्र राम ने बीडीओ से दोनों भाइयों को पीएम आवास दिलवाने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >