सांसद की पलामू-गढ़वा में तकनीकी केंद्र खोलने की मांग

सांसद की पलामू-गढ़वा में तकनीकी केंद्र खोलने की मांग

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नयी दिल्ली में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की है. इस दौरान सांसद ने पलामू संसदीय क्षेत्र सहित झारखंड राज्य के विकास कार्यों एवं लघु उद्योगों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की. मंत्री से मिलकर लौटने पर सांसद श्री राम ने बताया कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिले क्रमशः पलामू एवं गढ़वा में टेक्निकल सेंटर खोलने एवं एमएसएमइ के तहत आनेवाली योजनाओं का कार्यान्वित कराने का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >