पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने गयी मां की हत्या, पुत्र गिरफ्तार

पति-पत्नी के झगड़े मे मां की हत्या

रंका.

पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़ा में बीच-बचाव करने पहुंची मां की पुत्र ने लाठी से पीटकर हत्या कर दी. मामला रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार पुत्र नजरूल अंसारी सोमवार को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था. यह देखकर देखकर नजरूल की मां बकरीदन बीबी (55 वर्ष) वहां पहुंची और बीच-बचाव करने लगी. इससे क्रोधित होकर उसके बेटे नजरूल अंसारी ने अपना गुस्सा मां पर ही उतार दिया. उसने मां को लाठी से ताबड़तोड़ पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान व थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह दल-बल के साथ खपरो गांव पहुंचे. उन्होंने अधमरा अवस्था में पड़ी बकरीदन बीबी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका भेजा. लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसकी जांच करते ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के पुत्र नजरूल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. इधर बकरीदन बीबी के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा है.

पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है : पुलिस निरीक्षकइस संबंध में पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान ने कहा कि अपने मां को पीटकर हत्या करनेवाले पुत्र नजरूल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना की छानबीन करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >