रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के खाते में आयेगी राशि

रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के खाते में आयेगी राशि

रक्षाबंधन के दिन झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि आपके खाते में भेजी जायेगी. उक्त बातें गढ़वा जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने रमकंडा में ग्रामीणों से कही. वह सोमवार को रमकंडा में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम में रमकंडा पंचायत भवन पहुंचे थे. उपस्थित महिलाओं से उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में झामुमो की सरकार रहेगी, तब तक खाते में एक हजार की आर्थिक सहायता मिलती रहेगी. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने कहा कि इस योजना के लिए भीड़ देखकर इसकी समय सीमा बढ़ा कर 15 अगस्त कर दी गयी है.

उपस्थित लोग : मौके पर रंका प्रखंड अध्यक्ष आशिष गुप्ता, रमकंडा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, पूर्व जिप सदस्य गायत्री गुप्ता, मुखिया रंजू पांडेय, पति रामचंद्र पांडेय, पंचायत सचिव आशीष तिवारी, बीडीसी नसीम इमाम, उपमुखिया बबिता देवी, युगल प्रसाद व पंचायत अध्यक्ष अली राजा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >