गढ़वा में अवैध क्रशर और खनन के मामले में विधायक ने उठाये सवाल

गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने विधानसभा में अवैध क्रशर और खनन का मुद्दा उठाया. उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और खदान सील करने की मांग की है.

गढ़वा : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने विधानसभा के अल्पसूचित प्रश्नकाल में गढ़वा में अवैध क्रशर और खदान संचालन का मामला उठाया. उन्होंने रंका के गासेदाग गांव में अंजनी सिंह द्वारा संचालित क्रशर और खदानों में कथित अनियमितताओं के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया. विधायक ने कहा कि संबंधित अधिकारी संचालक को संरक्षण दे रहे हैं. विधायक ने बताया कि सरकार ने सदन में जांच के बाद कहा है कि गासेदाग में स्थापित क्रशर के लिए तत्कालीन डीसी और डीएमओ द्वारा जारी एनओसी नियमसंगत थी.

दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने इस जवाब को स्वीकार करने योग्य नहीं बताया और तत्कालीन डीसी और डीएमओ की भूमिका की विस्तृत जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि क्रशर के आसपास प्रदूषण की गंभीर स्थिति है. महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और राहगीरों को धूल एवं प्रदूषण से परेशानी हो रही है. आसपास की कृषि भूमि भी प्रभावित हो रही है. इसके बावजूद संचालक को केवल कारण बताओ नोटिस देकर कार्रवाई रोकने का प्रयास किया गया.

पलामू की खदान का मामला उठाया

विधायक ने कहा कि पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति और विभिन्न नियमों के उल्लंघन के बावजूद कठोर कार्रवाई नहीं हुई. दूसरे प्रश्न में उन्होंने पलामू की खदान का मामला उठाया. सरकार ने माना कि खदान की लीज 24 फरवरी 2024 को समाप्त हो गई थी और इसके बाद अवैध खनन हुआ. सरकार ने अंजनी सिंह से 3,46,09,477 रुपये की बकाया राशि वसूलने के लिए नीलाम पत्र वाद दायर करने की जानकारी दी. विधायक ने दोनों जिलों के डीसी से खदान सील कर कार्रवाई शुरू करने की मांग की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >