गढ़वाः पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है. पिछले कई दिनों से वह अस्वस्थ चल रही थीं और रांची में उनका इलाज चल रहा था.
कहा- समाज और राज्य को हुई अपूरणीय क्षति
मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने विमला प्रधान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से समाज और राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है.
