गढ़वा: मझिआंव थाना क्षेत्र के रेशुआ गांव निवासी कामेश्वर सिंह की पुत्री रानी कुमारी (17) ने सोमवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
परिजनों की डांट से थी नाराज
घटना के संबंध में बताया गया कि रानी कुमारी को घरेलू किसी बात को लेकर परिजनों ने डांट-फटकार लगायी थी. इसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी है.
