मां गढ़देवी मंदिर तोरण द्वारा मामले में एसडीओ को ज्ञापन

मां गढ़देवी मंदिर तोरण द्वारा मामले में एसडीओ को ज्ञापन

मां गढ़देवी मंदिर धार्मिक न्यास के तोरण द्वार पर स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर के माता-पिता का नाम अंकित किये जाने पर विवाद हो गया है. भाजपा नगर मंडल, गढ़वा ने इसका विरोध करते हुए इसे जनभावनाओं के खिलाफ बताया है. भाजपा का कहना है कि पूर्व में सरकारी राशि से निर्मित तोरण द्वार को तोड़कर, नयी संरचना में मंत्री के माता-पिता का नाम बड़े अक्षरों में अंकित किया गया है, जबकि मां गढ़देवी का नाम छोटे अक्षरों में लिखा गया है. भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि नाम नहीं हटाया गया, तो वह इसका विरोध करेंगे. इसके अलावा रामासाहु आर्यवैदिक उच्च विद्यालय और श्री कृष्ण गौशाला परिवहन पालिका पड़ाव के नामों में बदलाव. को भी गलत बताया गया है. मांग करनेवालों में नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल, मनीष कुमार गुप्ता, अंजली गुप्ता व सन्नी चंद्रवंशी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >