डीएवी भवनाथपुर के मयंक राज 96.80 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर बने

सीबीएसइ 10वीं बोर्ड के परीक्षाफल की हुई घोषणा

सीबीएसइ 10वीं बोर्ड के परीक्षाफल की हुई घोषणा प्रतिनिधि, भवनाथपुर सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षाफल बुधवार को जारी कर दिया गया. भवनाथपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा. विद्यालय के प्राचार्य आकाश सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के सभी 130 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. प्राचार्य ने बताया कि छात्र मयंक राज गुप्ता ने 96.80 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं अक्षिता द्विवेदी ने 95.60 प्रतिशत, कुमार हर्षित ने 95.40 प्रतिशत, आयुष कुमार पांडे ने 93.80 प्रतिशत व यशस्वी द्विवेदी ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्राचार्य आकाश सिन्हा ने बताया कि 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का कक्षा 11वीं में नि:शुल्क नामांकन किया जायेगा, साथ ही उन्हें छात्रवृत्ति भी प्रदान की जायेगी. उन्होंने इस शानदार परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का प्रतिफल है. उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >