सास से विवाद के बाद विवाहित ने जहर खाकर की आत्महत्या

सास से विवाद के बाद विवाहित ने जहर खाकर की आत्महत्या

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के टरहे गांव में 21 वर्षीय विवाहिता प्रियंका देवी की जहर खाने के बाद इलाज के लिए रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. मामले में मृतका के पिता ने उसके पति, सास, ससुर और दादी पर मारपीट करने व जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतका के पति विशेश्वर यादव के अनुसार, वह शुक्रवार रात प्रियंका और उसकी मां के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद से आक्रोशित होकर प्रियंका ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे तत्काल मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते उसे रिम्स भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. दूसरी ओर, बरडीहा थाना क्षेत्र के सुख नदी गांव निवासी मृतका के पिता वीरेंद्र यादव ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने बताया कि प्रियंका की शादी 28 मई 2025 को टरहे गांव निवासी विशेश्वर यादव के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाती थी. वीरेंद्र यादव का आरोप है कि शुक्रवार रात सास, ससुर, पति और दादी ने मिलकर प्रियंका के साथ मारपीट की और जबरन जहर खिला दिया. पिता की लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >