फीस बढ़ोतरी की जांच के दौरान डीएवी स्कूल में हंगामा, प्रबंधन व अभिभावक भिड़े

फीस बढ़ोतरी की जांच के दौरान डीएवी स्कूल में हंगामा, प्रबंधन व अभिभावक भिड़े

प्रतिनिधि, भवनाथपुर

भवनाथपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को फीस बढ़ोतरी मामले की जांच के दौरान विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों के बीच जमकर नोक-झोंक और हंगामा हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बदसलूकी और हाथापाई का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दी है. गढ़वा डीएसइ के निर्देश पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) रेनू बाला, बीआरपी और सीआरपी के साथ स्कूल में फीस वृद्धि मामले की जांच करने पहुंची थीं. जांच की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक भी स्कूल पहुंच गये. जांच के दौरान विवाद तब शुरू हुआ, जब स्कूल प्रबंधन ने अभिभावक धीरज कुमार गुप्ता पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप लगाया. अभिभावक धीरज कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान शिक्षक संजय राय भट्ट ने उनका मोबाइल छीन लिया. उन्होंने कहा कि जांच खत्म होने के बाद जब वे मोबाइल लेने गये, तो शिक्षक और लेखापाल जेएस तिवारी ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया. साथ ही वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाते हुए उनके साथ हाथापाई की गयी. अन्य अभिभावकों रामकुमार प्रजापति, नवलेश पासवान और नित्यानंद पाठक ने भी धीरज कुमार गुप्ता के साथ बदसलूकी होने की बात कही है. वहीं, शिक्षक संजय राय भट्ट ने सभी आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि अभिभावक ने ही उनके साथ बदसलूकी की और गर्दन पकड़ ली. लेखापाल जेएस तिवारी ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया.

री-एडमिशन के नाम पर अधिक पैसों की वसूली के आरोप की जांच करने पहुंची थी टीम

अभिभावक रामकुमार प्रजापति, नवलेश पासवान, विनोद गुप्ता समेत अन्य लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर डीएवी स्कूल पर री-एडमिशन के नाम पर अधिक पैसे वसूलने का आरोप लगाया था. इसी शिकायत की जांच के लिए उपायुक्त के निर्देश पर शिक्षा विभाग की टीम स्कूल पहुंची थी. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

अभिभावकों ने किया मर्यादा का उल्लंघन: प्राचार्य

स्कूल के प्राचार्य आकाश सिन्हा ने कहा कि अभिभावकों को बिना अनुमति वीडियो बनाने से मना किया गया था. उन्होंने कहा कि स्कूल में कोई झगड़ा नहीं हुआ और अभिभावकों ने मर्यादा का उल्लंघन किया है.

स्कूल के प्राचार्य आकाश सिन्हा ने कहा कि अभिभावकों को बिना अनुमति वीडियो बनाने से मना किया गया था. उन्होंने कहा कि स्कूल में कोई झगड़ा नहीं हुआ और अभिभावकों ने मर्यादा का उल्लंघन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >