भांजे की शादी से लौटने के दौरान सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

भांजे की शादी से लौटने के दौरान सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

प्रतिनिधि, रंका (गढ़वा)

रंका-रामानुजगंज एनएच 343 पर हुरदाग विद्युत पावर हाउस मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम एक अनियंत्रित कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में बाइक सवार संजीव यादव (42 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक ऊंचरी गांव निवासी रघुनाथ यादव का पुत्र था. घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा. परिजनों ने बताया कि संजीव चिनिया थाना क्षेत्र के रनपुरा गांव अपने भांजे की शादी में गया था. वहां से वह अपने घर ऊंचरी लौट रहा था. इसी दौरान हुरदाग गांव स्थित पावर हाउस मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे संजीव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद थाना प्रभारी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >