मझिआंव को स्वच्छ और विकसित बनाने के लिए तेज होंगे विकास कार्य

मझिआंव नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी, हाईमास्ट लाइट, बस स्टैंड और नए कार्यालय भवन के लिए भेजे गए प्रस्ताव। जानें पूरी खबर।

गढ़वा (मझिआंव). मझिआंव नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी शुरू हो गयी है. नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने बताया कि नगर क्षेत्र में फिलहाल पांच हाईमास्ट लाइट लगायी जा रही हैं. बेहतर रोशनी की व्यवस्था के लिए 24 और हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा गया है. उन्होंने कहा कि नगर के कई इलाकों में अब भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली की लाइट जल रही है. इन स्थानों पर पक्के बिजली पोल और तार लगाने के लिए बिजली विभाग को दूसरी बार पत्र भेजा गया है.

बस स्टैंड निर्माण के लिए शहर के निकट भूमि उपलब्ध कराने की मांग

अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने बताया कि बस स्टैंड निर्माण के लिए अंचल कार्यालय ने कॉलेज के पास तीन एकड़ भूमि उपलब्ध करायी है, लेकिन यह स्थान शहर से एक किलोमीटर से अधिक दूर है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के निकट बस स्टैंड के लिए दूसरी भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.

आवासीय क्वार्टर के पास मीट-मुर्गे की दुकानों से फैल रही है दुर्गंध

उन्होंने कहा कि अस्पताल और प्रखंड कार्यालय के आवासीय क्वार्टर के पास संचालित मीट-मुर्गे की दुकानों से दुर्गंध फैल रही है. इसलिए इन दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की योजना बनायी गयी है. इसके लिए अंचल कार्यालय से भूमि की मांग की गई है और स्थानीय लोगों से भी सुझाव मांगे गये हैं.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में गूंजा लाठीचार्ज का विरोध: रांची में हुए लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा

नये और भव्य नगर पंचायत कार्यालय भवन के निर्माण

रांची से मिले निर्देश के अनुसार नये और भव्य नगर पंचायत कार्यालय भवन के निर्माण के लिए भी भूमि चिन्हित करने का आग्रह किया गया है. सुमित्रा देवी ने कहा कि मझिआंव को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर पंचायत बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाये जायेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >