केदारनाथ धाम जैसे पंडाल में विराजेगी मां दुर्गा

केदारनाथ धाम जैसे पंडाल में विराजेगी मां दुर्गा

श्री बंशीधर मंदिर प्रांगण में इस वर्ष श्री केदारनाथ धाम का नजारा देखने को मिलेगा. फ्रेंड्स रॉक ग्रुप की ओर से मंदिर प्रांगण में पूजा पंडाल की स्थापना की गयी है. यहां केदारनाथ मंदिर का प्रारूप बनाया गया है, जो लगभग 70-80 फीट ऊंचा है. यहां श्रद्धालु 20 फीट ऊंचे पंडाल पर चढ़ का मां दुर्गा के दर्शन करेंगे.

इस वर्ष का आकर्षण : इस वर्ष पंडाल में केदारनाथ मंदिर की मनमोहक दृश्य दिखेगा, जिसे लाइटिंग से और आकर्षक बनाया जायेगा. रंग-बिरंगी लाइटिग के कारण पूरा इलाका 10 दिन तक जगमग रहेगा. बंशीधर मोड़ से लेकर वंशीधर मंदिर के पंडाल तक का क्षेत्र आकर्षक रोशनी में नहाया रहता है. फ्रेंड्स रॉक ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष सचिन सिन्हा ने बताया की भीड़ के मद्देनजर दर्शनार्थियों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध करायी गयी है, ताकि किसी को दिक्कत न हो. मीडिया प्रभारी विकास कुमार ने बताया की जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार अग्निशमन, प्रवेश तथा निकास, स्वच्छ पंडाल, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, पुलिस बल, वॉलंटियर व ड्रोन कैमरा का प्रबंध कमेटी ने किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >