Garhwa News: पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

गढ़वा-रेहला मार्ग पर फरठीया मोड़ के पास लूना और मोटरसाइकिल की टक्कर में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गढ़वा: गढ़वा-रेहला मार्ग पर फरठीया मोड़ के पास शुक्रवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के सीलदिली गांव निवासी सरयुग विश्वकर्मा और उनकी पत्नी देवमित्री देवी शामिल हैं. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के संबंध में सरयुग विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लूना पर बैठाकर गढ़वा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित ससुराल जा रहे थे. इसी क्रम में फरठीया मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी लूना में टक्कर मार दी. इससे पति-पत्नी घायल हो गये.

घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया.

यह भी पढ़ें : Latehar News: नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 20 युवाओं को मिलेगा मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण, SSB ने शुरू किया 26 दिवसीय कार्यक्रम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >