प्रेम प्रसंग का विवाद बना मौत का कारण? 21 वर्षीय अंकज का शव मिलने से मचा हड़कंप

कांडी के नवडीहवा टोला से 21 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. पुलिस प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद पीट-पीटकर हत्या की आशंका जता रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है.

गढ़वा (कांडी) से अविनाश की रिपोर्ट

कांडी. थाना क्षेत्र की लमारी कला पंचायत के नवडीहवा टोला से शुक्रवार को कांडी पुलिस ने 21 वर्षीय युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान गांव निवासी भंगी रजवार के पुत्र अंकज कुमार के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में अंकज कुमार की पीट-पीटकर हत्या किये जाने की आशंका है. हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल लोगों की पहचान अभी नहीं हो पायी है.

डॉग स्क्वायड की ली जा रही मदद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच कर रही है. पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.

घटना से गांव में है तनाव का माहौल

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में तनाव का माहौल है. कांडी पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए हर पहलू की जांच की जा रही है. पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >