कांडी के युवक की रांची में सड़क दुर्घटना में मौत

कांडी के युवक की रांची में सड़क दुर्घटना में मौत

कांडी थाना क्षेत्र के एक युवक की रांची में सड़क हादसे में मौत हो गयी. स्कूटी से जा रहे दो युवकों को थार गाड़ी ने अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन वापस गांव आ रहे हैं. उनके देर रात तक घर पहुंचने की संभावना है. एक होनहार युवक के इस तरह असमय गुजर जाने से गांव सहित पूरे इलाके में मातम पसर गया है. बताया गया कि कांडी थाना क्षेत्र के चोका गांव के नवडीहवा टोला निवासी सीआरपीएफ के जवान राजकुमार साह के पुत्र अनुज कुमार साह (25 वर्ष) की रांची में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे की है. अनुज कुमार साह भोपाल से बीटेक करने के बाद विप्रो कंपनी में कोलकाता में बतौर इंजीनियर पोस्टेड था. वह शुक्रवार को रांची गया था. वहां जगतपुरम कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान में अनुज की मां रहती है. शनिवार की देर शाम एक अन्य युवा अंकुश कुमार के साथ एक ही स्कूटी पर दोनों जा रहे थे. इसी दौरान करम टोली चौक के आगे प्रेस क्लब के निकट एक थार जीप ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >