राइजिंग स्टार को हराकर जूनियर टीम बनी चैंपियन

राइजिंग स्टार को हराकर जूनियर टीम बनी चैंपियन

गढ़वा. झारखंड वॉलीबॉल संघ के शेखर बोस के जन्म दिवस (तीन अप्रैल) को झारखंड वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया गया. इस दौरान जिला वॉलीबॉल संघ ने शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में केक काटा और फैंसी मैच का आयोजन किया गया, जिसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच राइजिंग स्टार गढ़वा और जूनियर वॉलीबॉल टीम के बीच खेला गया. जूनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की. मुख्य अतिथि सार्जेंट सतपाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया. राइजिंग स्टार के शुभम कुमार को मैन ऑफ द मैच और जूनियर टीम के युवराज को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. समापन समारोह में लातेहार में आयोजित सब-जूनियर प्रतियोगिता में उपविजेता रही गढ़वा की टीम और उनके प्रशिक्षक प्रशांत ओझा को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया. संघ के सचिव ओम प्रकाश तिवारी ने शेखर बोस के योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष नवीन पाठक, पंकज मिश्रा, अरविंद दुबे, ओम प्रकाश गुप्ता, सियाराम शरण वर्मा, रजनीश दुबे, नवनीत शुक्ला, नीरज सिन्हा, नंदलाल तिवारी, रवि कुशवाहा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >