डंडई, गढ़वा : झारखंड सरकार के मंत्री एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर सोमवार को डंडई प्रखंड मुख्यालय में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इसके बाद उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.
पार्टी और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन पार्टी और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने संगठन और जनता के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया.
शोकसभा में नकछेदी कांत राम, दीनानाथ पांडेय, महेश्वर राम, कन्हैया प्रजापति, जहीम अंसारी, लाल मोहम्मद अंसारी समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.
