झारखंड में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि, प्रचंड गर्मी से मिली राहत, पेड़ गिरने से सड़क जाम

Jharkhand Weather Today: प्रचंड गर्मी और उमस के बीच आज झारखंड में मौसम का मिजाज बदला. आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली. इस दौरान वज्रपात भी हुआ. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. तेज हवाओं में एक पेड़ गाड़ी पर गिर गया. इससे काफी देर तक सड़क जाम रही. मौसम में बदलाव से काफी देर तक बिजली नदारद रही.

Jharkhand Weather Today: खरौंधी (गढ़वा), अभिमन्यु-झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई. पलामू और गढ़वा में रविवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हुआ. प्रचंड गर्मी से हलकान लोगों को बारिश की बूंदों से काफी राहत मिली. गढ़वा जिले के खरौंधी में आंधी-तूफान से एक पेड़ गाड़ी पर गिर गया. इससे सड़क काफी देर तक जाम रही. मौसम में बदलाव के कारण बिजली काफी देर तक गुल रही. झारखंड में तीन मई तक बारिश की संभावना है.

आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि


गढ़वा जिले के खरौंधी में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई. इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली. रविवार की शाम लगभग चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि होने लगी. इस दौरान वज्रपात भी हुआ. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

ये भी पढ़ें: Ration Card e-KYC: सावधान! राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए लगेगा कैंप, घर बैठे भी ऐसे कर लें नहीं तो कट जाएगा नाम

टाटा सूमो पर गिरा पेड़


आंधी से खरौंधी-राजी करिवाडीह मुख्य पथ पर पेड़ गिर गया. इससे जाम लग गया. लगभग एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा, जबकि यहीं पर सड़क के किनारे खड़ी टाटा सूमो पर पेड़ गिरने से सूमो क्षतिग्रस्त हो गयी.

मौसम विभाग ने जारी किया था येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने आज रविवार की दोपहर में चेतावनी जारी की थी कि झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले में अगले एक से तीन घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया गया था.

मौसम पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: Video: झारखंड के नीमडीह में दो समुदायों में तनाव, दुकानें फूंकीं, पुलिस पर भी हमला, स्थिति नियंत्रण में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >