JMM के मिथिलेश ठाकुर का नामांकन रद्द करने की क्यों हो रही मांग? क्या है VIDEO में

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार मिथिलेश कुमार ठाकुर का नामांकन रद्द करने की मांग उठ रही है. जानें क्या है पूरा मामला.

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री रहे मिथिलेश ठाकुर का नामांकन रद्द करने की मांग उठी है. निर्वाचन आयोग से भी उनकी शिकायत की गई है. आखिर क्या है उस वीडियो में, जो चुनाव आयोग को सौंपी गई है.

मिथिलेश ठाकुर पर लगा है आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग में गढ़वा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे झामुमो उम्मीदवार मिथिलेश ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने झारखंड सरकार के मंत्री पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

शराब, साड़ी और घड़ी बांट रहे मिथिलेश के करीबी – भाजपा

भाजपा ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार मिथिलेश ठाकुर के करीबी गांव-गांव में जाकर खुलेआम शराब, कपड़ा, साड़ी और घड़ी बांट रहे हैं. लो���ों के बीच इन चीजों का वितरण किया जा रहा है और उनसे अपील की जा रही है कि वे झामुमो के पक्ष में मतदान करें.

चुनाव आयोग से भाजपा ने की शिकायत

भाजपा का कहना है कि शराब, साड़ी, कपड़ा और घड़ी बांटना चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है. यह आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन है. इस संबंध में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मिलकर शिकायत की है.

मिथिलेश ठाकुर का नामांकन रद्द करने की भाजपा ने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने अपनी शिकायतों के समर्थन में एक वीडियो भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध करवाया है. कहा है कि मिथिलेश कुमार ठाकुर के खिलाफ इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए उनके नामांकन को रद्द किया जाना चाहिए. प्रतिनिधिमंडल में सुबोधकांत और पुष्कर तिवारी शामिल थे.

Also Read

झारखंड चुनाव 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन समेत ये हैं बीजेपी के 40 स्टार प्रचारक

2 करोड़ नहीं दिए तो कांग्रेस ने काट दिया टिकट, उमाशंकर अकेला का आरोप, पार्टी बोली- लीगल एक्शन लेंगे

झामुमो ने खूंटी में बदला उम्मीदवार, सरायकेला में चंपाई सोरेन के खिलाफ गणेश महली को टिकट

कल्पना सोरेन, मीरा मुंडा सहित ये नेता पत्नियां दिखाएंगी झारखंड में कमाल, संभालेंगी विरासत

Also Read

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >