SC के फैसले से पेंशनरों में खुशी, 15 साल की जगह अब इतनी अवधि में खत्म होगी कटौती

झारखंड पेंशनर कल्याण समाज की बैठक में पेंशन कटौती के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खुशी जताई गई और महंगाई भत्ता व रेलवे छूट की मांग की गई.

गढ़वा. झारखंड पेंशनर कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक का आयोजन उपाध्यक्ष गोपाल राम की अध्यक्षता में की गई, इसका मंच संचालन सचिव अशर्फी राम द्वारा किया गया. इस मौके पर जानकारी दी गई की पेंशनरों द्वारा 40 प्रतिशत बेची गई पेंशन की कटौती 15वर्ष के बजाय अब मात्र 11वर्ष 8माह में कटौती करने हेतु सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश पारित किया गया है.

इस आदेश पर उपस्थित पेंसरो ने सुप्रीम कोर्ट के प्रति आभार प्रकट किया तथा काफी प्रसन्नता व्यक्त किया. बैठक को संबोधित करते हुए सचिव ने पिछले माह 26 जुलाई को त्रिवार्षिक अधिवेशन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की,साथ ही कोषाध्यक्ष सन्तोष कुमार यादव द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि प्राप्ति पर सचिव अशर्फी राम एवं संघ के प्रतिनिधियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया.

कोषाध्यक्ष द्वारा ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के लिए धन्यवाद दिया गया सचिव अशर्फी राम के द्वारा कोरोना काल से लंबित 18माह की महंगाई भत्ता निर्गत करने एवं वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में 50 प्रतिशत किराए में छूट को पुनः बहाल करने की मांग की गई. कहा गया कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई से सीमित आय वाले पेंशनर एवं अन्य जनताओं के सामने परिवार को जलाने में गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है,इससे बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है.

संबोधन के क्रम में आठवां पे कमिशन का रिपोर्ट कर्मचारी पदाधिकारी के हित में शीघ्र लागू करने की मांग की गई. बैठक में श्याम बिहारी राम,सरवन कुमार, सतेंद्र सिंह,रामाधार यादव,हरि राम,गोपाल राम,सुदामा राम,तथा नेपुरी कुंवर आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >