Jharkhand News: झामुमो के 200 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में, सत्येंद्रनाथ बोले- जनता को चुनाव का इंतजार

Jharkhand News: गढ़वा में झामुमो के 200 से अधिक कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए. सत्येंद्रनाथ तिवारी ने का कि लोगों को चुनाव का इंतजार.

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही दलबदल का दौर शुरू हो गया है. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़कर 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया. सभी ने गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के हासनदाग पंचायत के अमवा टोली में भाजपा का झंडा उठा लिया.

सत्येंद्रनाथ तिवारी ने झामुमो कार्यकर्ताओं का किया स्वागत

इस अवसर पर गढ़वा के पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी ने पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मंत्री से मुक्ति के लिए झारखंड और गढ़वा की जनता को झारखंड विधानसभा चुनाव का इंतजार है. गढ़वा के विधायक और झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आतंक से लोग त्रस्त हैं. दहशत में हैं.

मंत्री और उनके कार्यकर्ताओं से भयभीत है जनता

सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि मंत्री और उनके लोगों के भय से लोग गलत कार्यों का विरोध नहीं कर पा रहे हैं. पिछले दिनों मेराल के एक चौधरी परिवार के व्यक्ति को मंत्री के लोगों ने बुरी तरह पीट कर उसके दोनों हाथ तोड़ दिए. इस मामले में मंत्री आरोपी को सजा दिलाने की बजाय उसे बचाने में लग गये हैं. पूर्व विधायक ने कहा कि जनता इस बार हेमंत सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मूड बना चुकी है.

इन लोगों ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा में शामिल होने वालों में हासनदाग पंचायत के झामुमो युवा मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष विनय चौधरी, सचिव सकेंद्र चौधरी, दिलीप विश्वकर्मा, अंतू चौधरी, अखिलेश चौधरी, केतारू चौधरी, पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी, उपेंद्र ठाकुर, कृष्णकांत चौधरी, मथुरा चौधरी, विजय चौधरी, मनोज बैठा व इंद्रदेव चौधरी सहित अन्य शामिल हैं.

Also Read

शिवराज सिंह चौहान के बाद अब हिमंता बिस्वा सरमा आ रहे झारखंड, करेंगे ये काम

Jharkhand Politics: हिमंता बिस्वा सरमा ने घुसपैठियों के बहाने कांग्रेस और झामुमो पर साधा निशाना, कांग्रेस ने किया पलटवार

प्रधानमंत्री मोदी से पहले जमशेदपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बताया झारखंड में कौन होगा सीएम फेस

‘झारखंड सरकार ने राज्य को कर दिया बर्बाद’, ट्रेन के स्लीपर कोच से सफर करते वक्त बोले शिवराज सिंह चौहान

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >