Jharkhand News: गढ़वा में गजराज का आतंक, ग्रामीण महिला को कुचल कर मार डाला, 8 की ले चुका है जान

Jharkhand News: गढ़वा में एक ग्रामीण महिला को जंगली हाथियों का झुंड ने कुचल कर मार डाला है. हालांकि, इससे पहले ही वन विभाग की एक टीम लोगों को सायरन बजाकर अलर्ट कर चुका था.

गढ़वा, संतोष वर्मा (भंडरिया) : गढ़वा जिले के दक्षिणी वन क्षेत्र वाले इलाकों में इन दिनों जंगली हाथी कोहराम मचा रहे हैं. शनिवार रात एक ग्रामीण महिला इसकी शिकार हो गयी. गजराजों के झुंड ने उसे कुचल कर मार डाला. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान भंडरिया के कोरहटी निवासी भगमनिया कोरइन (65 वर्ष) के रूप में की गयी है. सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

रिश्तेदार के घर से लौटने के दौरान हुई महिला की मौत

ग्रामीण बताते हैं शनिवार को भंडरिया बाजार गयी थी. लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता होने लगी. बाद में घर वालों को पता चला कि वह बाजार से लौटने के क्रम में अपने एक रिश्तेदार के घर चली गयी है. स्थानीय लोगों की मानें तो वह महिला वहां से देर रात ही अपने घर की ओर चल दी थी. इस दौरान जंगली हाथियों का झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

रातभर सायरन बजाकर वन विभाग करता रहा अलर्ट

गढ़वा के वन विभाग को शनिवार की देर शाम सूचना मिली कि हाथियों का झुंड भंडरिया इलाके में ही है. जिसके बाद वन विभाग की एक टीम ने सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट कर दिया था.

जंगली हाथियों के हमले से मरने वाले लोगों की संख्या हुई आठ

शनिवार रात महिला की मौत के साथ ही जंगली हाथियों के हमले से मरने वाले लोगों की संख्या आठ हो गयी है. इससे पहले हाथियों का झुंड ने इस वर्ष सात लोगों की जान ले ली है. बलिगढ़ के नागेश्वर सिंह, पररो के सुभाष सिंह, महरु डीलर, जोन्हीखांड़ में चुटिया के रामशक्ल सिंह, बैरिया की स्वाति मिंज और रमकंडा के ऊपरटोला निवासी सीताराम मोची की मौत जंगली हाथियों के चपेट में आने से हो गयी है.

Also Read: Kal ka Mausam: झारखंड के इन जिलों कल छाया रहेगा कुहासा, 10 डिग्री से नीचे जा सकता है न्यूनतम तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >