भवनाथपुर में बनी जीवन रक्षक सहयोग समिति, जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की पहल

भवनाथपुर में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जीवन रक्षक सहयोग समिति का गठन किया गया है. यह समिति स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और युवाओं को इस मानवीय अभियान से जोड़ने का काम करेगी.

भवनाथपुर. रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीवन रक्षक सहयोग समिति का गठन किया गया. समिति का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के साथ युवाओं और जागरूक लोगों को इस मानवीय अभियान से जोड़ना है.

समिति में नीतीश कुमार को अध्यक्ष, ब्रजेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, शशिभूषण शर्मा को सचिव, राजमोहन यादव को सहसचिव और नवल किशोर प्रसाद कोषाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं प्रभात रंजन, गुप्तेश्वर प्रसाद, अभिषेक लाल, पंकज मिश्रा, निशांक मिश्रा, रवि चंद्रवंशी, निरंजन पाठक, रंजीत कुमार, सोनू, शंकर गुप्ता और अजय साह को सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी है.

आपात स्थिति में रक्त उपलब्ध कराने की पहल

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन और प्रसव जैसी आपात परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की जरूरत पड़ती है. ऐसे समय में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समिति सक्रिय रूप से काम करेगी.

इसके तहत आने वाले दिनों में रक्तदान शिविर आयोजित करने, रक्तदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने और स्वैच्छिक रक्तदाताओं का नेटवर्क तैयार करने की योजना है. समिति की ओर से युवाओं को विशेष रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया जायेगा.

समिति के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी है और स्वस्थ व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने वाला सहयोग बन सकता है. समिति ने क्षेत्र के लोगों से अभियान से जुड़ने और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >